संवाददाता
बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती के अवसर पर 25 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम का जनपद के समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों तथा 10 हज़ार से अधिक आबादी वाले 13 ग्राम पंचायतों में सजीव प्रसारण के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से तहसील कैसरगंज अन्तर्गत कोनारी डाक बंगले में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सम्बन्धित अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समन्वय बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम में एल.ई.डी. की व्यवस्था अवश्य करें कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान, महिला किसान समृद्धि योजना से लाभान्वित होने वाले सभी किसानों को अवश्य आमन्त्रित किया जाय। राजभर ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए आवश्यक प्रबन्ध किये जायें। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले किसानों के लिए आने-जाने के बेहतर से बेहतर प्रबन्ध किये जायें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये। इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, महामंत्री नन्हे लाल लोधी, डॉ. जितेन्द्र त्रिपाठी, मनीष आर्या, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सुवेद वर्मा, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा व नीरज श्रीवास्तव, मण्डल उपाध्यक्ष पवन वर्मा, शिव सहाय सिंह, मण्डल महामन्त्री शिवानन्द सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जीतू, पुरुषोत्तम जायसवाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमा कान्त पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, कृषि रक्षा अधिकारी आर.डी. वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढें : ऑनलाइन ठगी कर हैकर्स ने उड़ाए 2.80 लाख

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
