Sunday, March 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBahraich Capsule : चोरी की 11 मोटर साइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार

Bahraich Capsule : चोरी की 11 मोटर साइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के खैरीघाट तथा रामगांव थाने की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 11 मोटर साइकिल बरामद करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट निखिल श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष रामगांव संजय कुमार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को राजकुमार दूबे पुत्र मनोहर लाल निवासी ढकिया थाना खैरीघाट, बलराम यादव पुत्र छंगा प्रसाद निवासी माझा दरिया बुर्द, अमर सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी बरइन पुरवा मौजा तिगड़ा तथा वीरेन्द्र सिंह उर्फ ढोढे पुत्र जगमोहन निवासी तिगड़ा थाना खैरीघाट को ईटहा गड़वा मार्ग ग्राम देवदत्तपुर से दो चोरी की मोटर साइकिल से जाते समय गिरफ्तार किया गया। उनकी निशान देही पर ग्राम बरइनपुरवा से अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह के घर के सामने छप्पर से व उनके पास से कुल चोरी की 11 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 379, 411, 413, 414, 420, 482 पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि अमर सिंह व राज कुमार का आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविन्द कुमार मिश्र, एसआई अमितेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी दयानन्द सिंह व राहुल सिंह, आरक्षी गण विपिन कुमार, विकास यादव, कार्तिकेय गौड़, दीपक यादव, अमरजीत यादव व अजय यादव शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 15 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की है।

Bahraich Capsule : चोरी की 11 मोटर साइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार

दो तस्करों के पास से 70 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

जिले के मोतीगंज थाने की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 लाख रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की गई है। एएसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने सोमवार की देर शाम सहयोगी दरोगा विपिन सिंह, मुख्य आरक्षी जान मोहम्मद व रामानंद यादव, आरक्षी राज कुमार यादव व कामता प्रसाद के साथ सशस्त्र सीमा बल 59वीं बटालियन के निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद व उनकी टीम के सहयोग से मेढ़किया पुल के पास दो तस्करों मोतीपुर थाने के मजगंवा निवासी शमसेर व आसिफ खान को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। बरामद ब्राउन शुगर की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

Bahraich Capsule : चोरी की 11 मोटर साइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार

चोरी गया ई-रिक्शा बरामद

नगर कोतवाली पुलिस ने शहर के मेडिकल कालेज की पार्किंग से चोरी गए ई रिक्शा को 24 घंटे के भीतर बरामद कर एक शातिर वाहन चोर को धर दबोचा। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली के फुटहा स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी ओसामा ई रिक्शा लेकर रविवार को मेडिकल कालेज में भर्ती भाई को देखने आया था। वह पार्किग में ई रिक्शा खड़ा कर भाई को देखने चला गया था। इसी दौरान ई रिक्शा चोरी हो गया। सूचना मिलते ही दरोगा राज नारायण यादव, सिपाही अखिलेश वर्मा, अमरीश कुमार ने तलाश शुरू की। रामगांव रोड पर ई रिक्शा बरामद किया गया। रिक्शा चोरी कर फरार हो रहे नगर कोतवाली के सत्ती कुआं निवासी शमीम को दबोच लिया गया। गहन पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध दर्ज केस में चोरी के अलावा बरामदगी की धाराओं को सम्मिलित कर जेल भेज दिया गया है।

फांसी लगाकर किया आत्म हत्या

ससुराल में परिवार सहित ढाई दशक से रह रहे युवक की लाश बगल के अर्धनिर्मित टीनशेड में साड़ी के फंदे के सहारे लटकती मिली, जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। खैरीघाट थाने के बरुहा निवासी 40 वर्षीय बुधराम पुत्र मैकू अपने ससुराल इसी थाने के बरदहा बाजार में लगभग 25 वर्षों से रह रहा था। गांव के लोगों ने बताया सोमवार रात लगभग 2ः30 बजे यह कुछ पत्नी से विवाद होने के कारण शराब के नशे में धुत ससुराल के मकान से पूरब लगभग 50 मीटर की दूरी पर अर्ध निर्मित टीनशेड के अंदर चला गया। भोर में निकले लोगों ने टीन शेड में उसकी लाश बांस में साड़ी के फंदे के सहारे लटकती देखी। तो इसकी जानकारी मृतक के ससुर मथुरा को दी। खुदकुशी की जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर ने आकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

छठी और सातवीं के जुलूसों के साथ तैनात रहेेंगे मजिस्ट्रेट

छठी और सातवीं को निकलने वाले आलम व दुलदुल के जुलूसों को शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार छठवीं मोहर्रम को बागवानी नाजिरपुरा से निकलने वाले जुलूस के लिए तहसीलदार (सदर) राज कुमार बैठा एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार व सहा. चक. अधि. राम कुमार वर्मा सायं 06 बजे से रात्रि 02 बजे तक तथा भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ सौरभ वर्मा व सहा. चक. अधि. गया प्रसाद रात्रि 02 बजे से जुलूस की समाप्ति तक मजिस्ट्रेट के रूप में जुलूस के साथ मौजूद रहेंगे तथा उप जिला मजिस्टेªट, सदर सुभाष सिंह धामी जोनल मजिस्टेªट होंगे। छठवीं मोहर्रम का जुलूस 05 अगस्त को प्रातः 10 बजे बागवानी नाज़िरपुरा से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों (पीपल तिराहा, बिसातखाना, बड़ीहाट, छोटी बाज़ार) होता हुआ 06 अगस्त 2022 को मध्यान्ह 12 बजे अपने उद्गम स्थल पर पहुॅच कर समाप्त होगा। सातवीं मोहर्रम को दुलदुल हाउस नाज़िरपुरा से निकलने वाले दुलदुल जुलूस के साथ उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र व सचिव सहा, गन्ना समिति राजेश कुमार 06 अगस्त को सायं 06 बजे से रात्रि 02 बजे तक, जिला क्रीडा अधिकारी नीरज मिश्र व जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर 06 व 07 अगस्त 2022 को रात्रि 02 बजे से प्रातः 10 बजे तक, खान अधिकारी सौरभ जैन व परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार 07 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप व खाद सुरक्षा अधिकारी डॉ रामतेज को सायं 06 बजे से जुलूस समाप्ति तक मजिस्ट्रेट के रूप में जुलूस के साथ मौजूद रहेंगे तथा नगर मजिस्टेªट ज्योति राय जोनल मजिस्टेªट होगंे। समस्त तैनात मजिस्टेªट अपने-अपने तैनाती क्षेत्रान्तर्गत पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सतर्क दृष्टि बनाये रखेंगे तथा कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होने की सूचना भी कन्ट्रोल रूम को देते रहेंगे।

यह भी पढें : Gonda Capsule : सड़क हादसे में पति, पत्नी व मासूम बेटा जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular