Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : सात वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Bahraich : सात वर्षीय मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

संवाददाता

बहराइच। जिले की मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की मासूम के साथ रविवार की रात एक किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम को तड़पता छोड़ आरोपी किशोर फरार हो गया। मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका रविवार की रात अपने घर के पास खड़ी थी। रात लगभग आठ बजे अपने मामा के घर पर रह रहे एक 15 वर्षीय किशोर ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर रूप से घायल मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना देने के बाद बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे मुर्तिहा कोतवाल शशि कुमार राणा ने परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया की लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर भिजवा दिया गया हैं। आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढें : प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular