Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : सदर तहसील में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Bahraich : सदर तहसील में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

डीएम व एसएसपी ने किया गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों को कराया अन्न प्रासन्न

संवाददाता

बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह जून के तृतीय शनिवार को तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी व अन्य अधिकारियों द्वारा आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं का समय बद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 76 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 06 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रोबेशन, खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, आईसीडीएस इत्यादि विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये थे। आईसीडीएस विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 04 गर्भवती महिलाओं पूजा, सुनीता, रत्रिता व सीमा की गोदभराई तथा 03 बच्चों कृष्णा, परी व सिद्दीका का अन्न प्रासन्न कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौर्या, तहसीलदार राज कुमार बैठा, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र, पीडीडीआरडीए पी.एन. यादव, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत मुकेश बाबू, अधिशाषी अभियन्ता लो.नि.वि. ए.के. वर्मा, जल निगम सौरभ सुमन, ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, नगर पंचायत रिसिया शैलेन्द्र मिश्रा, पीओ डूडा संजय सिंह, डीएसओ अनन्त प्रताप सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के.’ गौतम, प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, डीपीओ जी.डी. यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील कैसरगंज में प्राप्त 131 प्रार्थना पत्रों में 07, महसी में 69 में 08, नानपारा में 139 में 10, मिहीपुरवा (मोतीपुर) में 57 में 04 व पयागपुर में 187 में 07 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।

यह भी पढें :  अब अलादीन का चिराग बनेंगी उचित दर की दुकानें

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular