Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

Bahraich : युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

संवाददाता

बहराइच। जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गाजीपुर गांव के मजरा पढुआ में बीती रात एक युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ कमलेश कुमार थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया गाजीपुर के पढुआ निवासी मुबारक (40) पुत्र मेंहदी हसन की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर गन्ने के खेत के फेंक दिया गया। वहीं, शव मिलने से कुछ दूरी पर ही मैदान में खून पड़ा मिला है जिसके बाद मैदान में हत्या कर शव गन्ने में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर सीओ कैसरगंज कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय के साथ मौके पर पहुंचे है और पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या लाठी से गला दबाकर की गई है। चेहरे पर भी चोट के निशान है। जांच की जा रही है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular