Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : दो करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Bahraich : दो करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। नेपाल से चरस लेकर भारतीय सीमा में दाखिल हुई महिला को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। आरोपित के पास से पांच किलोग्राम चरस बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है। महिला हिमांचल प्रदेश की रहने वाली है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को रुपईडीहा एसओ श्रीधर पाठक व एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रुपईडीहा चेक पोस्ट पर नेपाल की तरफ से एक महिला भारतीय सीमा पर आती हुई दिखी। महिला के हाव भाव को देखकर जवानों को उस पर शक हुआ। टीम को देखकर वह तेजी से कस्बा की तरफ बढ़ने लगी। इस पर टीम में शामिल महिला जवानों ने घेराबंदी करते हुए उसे रोक लिया गया। महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला हिमांचल प्रदेश के कुल्लू जिले के छलाल सोसन निवासी माया उर्फ सपना पत्नी बाल बहादुर है। महिला के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें पांच किलोग्राम चरस बरामद किया गया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी टीम में एसआई अश्वनी कुमार पांडेय व रूदल बहादुर सिंह समेत एसएसबी के रतुलचंद बरुआ, तारिक अहमद, संतोष, रेनू, सत्यपाल शामिल रहे।

Bahraich : दो करोड़ की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular