Sunday, March 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : थैंक यू DM Sir! ये हजारों निरीह आपको दे रहे...

Bahraich : थैंक यू DM Sir! ये हजारों निरीह आपको दे रहे दुआएं

विशेष अभियान चलाकर 15 दिन में कराया 27613 निर्विवादित वरासतों पर आदेश

संवाददाता

बहराइच। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में 05 जुलाई से निर्विवादित वरासत के मामलों के निस्तारण के लिए चलाए गए पाक्षिक अभियान में रिकार्ड 27613 आवेदनों पर आदेश पारित कराकर उनके परिजनों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराते हुए निःशुल्क खतौनी वितरण कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीएम ने जनपद के छह तहसीलों में जुलाई माह में वरासत के 30928 प्रकरण चिन्हित कराए। इसके बाद उन्होंने जिले और तहसील स्तर के अधिकारियों से लेकर राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों से अपील किया कि 15 दिन के अंदर अभियान चलाकर अविवादित वरासत के मामलों को शून्य करना है। वह दिन रात इस अभियान को सफल बनाने में लगे रहे। नतीजा सामने था। अतिशय रगड़ करै जौ कोई, अनल प्रगट चंदन ते होई। मंगलवार अर्थात् 19 जुलाई को समय सीमा से एक दिन पहले ही 27613 निर्विवादित वरासतों में सक्षम स्तर से आदेश पारित करके सम्बंधित को खेतौनी उपलब्ध करा दी गई। डीएम के इस भागीरथ प्रयास के लिए जिले के हजारों निरीह उन्हें दुआएं दे रहे हैं। फाइलों की जाल में सालों साल उलझकर रह जाने वाला मामला एक पखवारे के अंदर निपट जाने से मृतकों के परिजनों को काफी राहत मिली है। जनपद में सफलतापूर्वक संचालित किये गये निर्विवादित वरासत अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कृषकों के हितों एवं सम्मान के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार रुचि, निष्पक्षता एवं ऊर्जा से कार्य करें, ताकि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में समय से दर्ज हो और उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न होने पाए। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में दर्ज होने में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने सम्बन्धित वारिसान एसडीएम सदर के व्हाट्सअप नम्बर 9454416033, कैसरगंज 9455416035, महसी 9454416036, पयागपुर 9454416050, नानपारा 9454416034 मिहींपुरवा (मोतीपुर) 9454416051 तथा जिलाधिकारी के मोबाइल नम्बर 9454417535 पर सूचित कर सकते हैं।

यह भी पढें : अब ‘आधार’ से जोड़े जाएंगे वोटर आइडी कार्ड, एक से होगी शुरुआत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular