संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ विकास खण्ड बलहा के ग्राम पकड़िया दीवान में अभिनव प्रयोग एवं नवाचार के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित पार्वती स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर से ईंट निर्माण का निरीक्षण किया। गोबर से निर्मित ईंटो को पकाना नहीं पड़ेगा। इसे धूप में सुखाकर तैयार किया जा रहा है। यह ईंटे भी सामान्य ईंटां की भांति मजबूत होगी तथा ईको फ्रेंडली भी हांगी। इन ईंटों का प्रयोग करने के उपरान्त यदि कुछ समय बाद दीवालों को तोड़ा जाय, तो दीवाल से निकले ईंट पुनः इस्तेमाल में लाया जा सकता है या खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। गोबर के ईंटां को तैयार करने में सामान्य ईंट की तुलना में चौथाई लागत कम आयेगी तथा पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। खण्ड विकास अधिकारी बलहा संदीप कुमार ने बताया कि गोबर की ईंट तैयार करने में 02 किलो गोबर, 700 ग्राम चूना, फसल अवशेष, गेरू एवं चिकनी मिट्टी को मिलाकर गोबर के ईंट तैयार किये जा रहे है। गोबर के ईंट तैयार करने में 80 प्रतिशत गोबर, शेष 20 प्रतिशत अन्य सामग्री प्रयोग में लायी जाती है। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा गोबर के ईंट निर्माण में गौआश्रय स्थलों के गोबर का प्रयोग भी किया जायेगा। गोबर से ईंट निर्माण के लिए जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने समूह की महिलाओं राजकुमारी, मंजू व रेखा का उत्साह वर्धन करते हुए नगद रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को समूह की महिलाओं ने बताया कि प्रातः काल में समूह की महिलाओं द्वारा योगाभ्यास भी किया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा समूह की महिलाओं की सराहना की गयी। निरीक्षण के दौरान ग्राम के राम नरेश यादव ने डीएम व एसएसपी के समक्ष योगाभ्यास किया।
यह भी पढें : इस रुसी संपादक ने यूक्रेन पर हमले के लिये पुतीन को माना जन शत्रु!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
