Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : जब DM ने एक विकलांग पर फिर लुटाया स्नेह!

Bahraich : जब DM ने एक विकलांग पर फिर लुटाया स्नेह!

संवाददाता

बहराइच। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनता दर्शन में डुप्लीकेट यूडीआईडी कार्ड बनवाने की गुज़ारिश लेकर आने वाले तहसील नानपारा निवासी दिव्यांग गुलाम हुसैन को यूडीआईडी कार्ड, ट्राई साइकिल, ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल व राशन कार्ड की सौगात ही नहीं दी, बल्कि अपनी जेब से गन्तव्य तक जाने का किराया भी दिया। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि फरियादी को नानपारा बस स्टैण्ड तक पहुंचवा दें। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुॅचे दिव्यांग गुलाम हुसैन ने डुप्लीकेट यूडीआईडी कार्ड बनवाने की फरियाद की। उसने बताया कि किन्हीं कारणों से उसका यूडीआईडी कार्ड खो गया है। डीएम को दिव्यांग ने बताया कि उसकी ट्राई साइकिल अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीपी सत्यार्थी को बुलाकर निर्देश दिया कि दिव्यांग गुलाम को तत्काल डुप्लीकेट यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दें तथा दिव्यांग को घर पर जाकर ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी जाए ताकि दिव्यांग को नानपारा तक ट्राई साइकिल ले जाने में कोई असुविधा न हो। सत्यर्थी द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि दिव्यांग को पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। डीएम डॉ. चन्द्र ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया कि दिव्यांग श्री हुसैन को राशन कार्ड की सुविधा से भी आच्छादित किया जाए। डीएम ने दिव्यांग को एक अदद कम्बल, बिस्कुट तथा घर तक जाने के लिए अपनी पॉकेट से किराया भी भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा संजय कुमार सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने एक बार फिर गरीब ज़रूरतमंद दिव्यांग की मदद को आगे आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने सम्बन्धी निर्देशों को अमलीजामा पहनाया। साथ ही जिले के अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि जन सुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय। बता दें कि डा. दिनेश चन्द्र आए दिन अपने संवेदनशील कारनामों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह जब भी अवसर मिलता है, असहाय व निरीह लोगों की मदद का कोई अवसर नहीं छोड़ते।

Bahraich : जब DM ने एक विकलांग पर फिर लुटाया स्नेह!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular