Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : जनजातीय गौरव दिवस पर थारू कलाकारों ने बांधा समा

Bahraich : जनजातीय गौरव दिवस पर थारू कलाकारों ने बांधा समा

संवाददाता

बहराइच। भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती के अवसर पर सेवा समर्पण संस्थान, सेवा कुंज आश्रम, चपकी, कारीडाड, थाना बभनी जनपद सोनभद्र में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर जनपद के ग्राम सोहनी पो. बलई गॉव के थारू सांस्कृतिक दल सुश्री राज कुमारी एण्ड पार्टी के 12 सदस्यीय दल को लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान लखनऊ की ओर से ‘हुरदंगवा’ नृत्य प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ में जनपद के थारू बाहुल्य ग्राम के सांस्कृतिक दल ने थारू नृत्य कला की सशक्त प्रस्तुति से मौजूद अतिथियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन को सम्मोहित किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अन्तर्गत 11 से 17 अगस्त तक आयोजित हुए ‘स्वतन्त्रता सप्ताह’ में थारू बाहुल्य ग्राम बलई गॉव के सांस्कृति दल सुश्री राज कुमारी एण्ड पार्टी को माडर्न पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन व हरियाली रिसार्ट में राम-सीता विवाह गीत ‘चनना पिरही देहनै धाराई, चौमुख दियाना देत जलाई’ की प्रस्तुति का अवसर प्राप्त हुआ था। सांस्कृतिक दल की मनमोहक प्रस्तुति पर डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम को अर्द्ध शासकीय पत्र भेज कर सम्बन्धित दल को इम्पैनल्ड करने की संस्तुति पर सांस्कृतिक विभाग में दल को इम्पैनल्ड भी किया गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular