Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : गालीबाज चौकी इंचार्ज निलंबित

Bahraich : गालीबाज चौकी इंचार्ज निलंबित

संवाददाता

बहराइच। रोडवेज चौकी इंचार्ज ने रिसिया के पूर्व प्रधान से दो मिनट, नौ सेकेंड में 50 से अधिक बार गाली-गलौज की। इसमें जातिसूचक अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। ऑडियो वायरल होने व ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद एसपी ने तत्काल चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया। साथ ही एसपी ने एएसपी नगर को जांच सौंपी है। सोशल मीडिया पर दो मिनट नौ सेकेंड का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि रोडवेज चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह ने शहनवाजपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार निषाद को फोन किया और पूछा कि तुम्हारे यहां कोई शिवनाथ है… बाप का नाम रामशरण। अनिल को लगा कि कॉल किसी और शख्स की है इसलिए उन्होंने कहा, अभी हमारी बात हुई है नीरज से। चौकी इंचार्ज ने पूछा कि कौन नीरज तो अनिल ने कहा कि नीरज मुर्गा फ्राई करता है। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने कहा कि जो हम पूछ रहे है वह बताओ। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। पूर्व प्रधान ने विरोध किया तो चौकी इंचार्ज ने और गाली-गलौज की। दो मिनट, नौ सेकेंड में 50 से अधिक बार गाली दी। एक-दो बार जातिसूचक शब्द भी कहे। चौकी इंचार्ज के इस कारनामे के बाद ऑडियो सोशल तेजी से वायरल होने लगा। प्रकरण एसपी केशव चौधरी के संज्ञान में आया। अनिल ने अपने समर्थकों के साथ एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रकरण की जांच एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular