संवाददाता
बहराइच। सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत दुघर्टनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता अमर सिंह, प्रान्तीय खण्ड के सहायक अभियन्ता अंकित वर्मा व अनुराग, अवर अभियन्ता रजा खान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों, कर्मचारियों को एनआईसी के संयुक्त निदेशक योगेश यादव के नेतृत्व में तकनीकी स्टाफ रमन गुप्ता, संदीप द्विवेदी व सै. फैसल द्वारा आईरैड एप पर सड़क दुघर्टनाओं से सम्बन्धित विवरण फीड करने के सम्बंध में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जिले स्तर पर होने वाली सभी दुघर्टनाओं का विवरण आईरैड एप के माध्यम से किस प्रकार भरा जाएगा। दुघर्टनाओं से सम्बन्धित भरा हुआ विवरण आनलाइन आई रैड ऐप पर परदर्शित होगा। प्रशिक्षण के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विकसित किये गये आई रैड एप के उद्देश्यों के बारे में भी अधिकारियों को जानकारी प्रदान की गयी। इसके अलावा यह भी बताया गया कि आईरैड एप पर भरा गया डाटा आईआईटी चेन्नई द्वारा विश्लेषण किया जायेगा। विश्लेषण के अनुसार सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाये जाने के लिए कार्य योजना तैयार की जायेगी। अधिकारियों को दुघर्टनाओं का पूर्ण विवरण आई रैड एप पर भरकर दिखाया गया तथा भरे हुए डाटा का प्रिन्ट निकालकर भी दिखाया गया। अधिकारियों को यह भी सुझाव दिये गये कि त्रुरिटरहित शत प्रतिशत डाटा एप पर फीड किया जाय। साथ ही एप का नियमित प्रयोग भी किया जाय ताकि आने वाले समय में एप के माध्यम से सही कार्य करते हुए सड़क दुघर्टनाओं में कमी लायी जा सकेगी।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
