संवाददाता
बहराइच। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर स्थित पराग डेरी के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार मासूम सहित पांच नेपाली नागरिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेपाल राष्ट्र के रुकुम निवासी अर्जुन (30) पुत्र दुर्ग बहादुर, दुर्ग बहादुर (58), कमलावती (28) व 10 वर्षीय बच्ची लखनऊ से कार पर सवार होकर नेपाल के लिए शुक्रवार की सुबह निकले थे। बताया जाता है कि लखनऊ-हाइवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के पराग डेयरी के पास तालाब में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। बिहार कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
