Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich : अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Bahraich : अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला सहित विभिन्न बैरकों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज इन्द्रपाल सिंह, सीजेएम शिवेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, करागार अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनन्द शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, शेष नाथ यादव व अनीता सक्सेना, चिकित्सक डा. प्रवेश पाण्डेय सहित व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें : दुष्कर्मी को 10 वर्ष की सजा, 80 हजार जुर्माना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular