Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाधूमधाम से मनाया गया बदलता स्वरूप का 16वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया बदलता स्वरूप का 16वां स्थापना दिवस

स्थापना दिवस समारोह में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के 200 लोगों का किया गया सम्मान

अतुल द्विवेदी

गोंडा। हिंदी दैनिक बदलता स्वरूप का 16वां स्थापना दिवस गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वी.पी. सिंह की बहू एवं पूर्व सदस्य राज्य वन्य जीव निगम उत्तर प्रदेश निहारिका सिंह मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ जबलपुर आरपीएफ के सीनियर सिक्योरिटी कमिश्नर मुनव्वर खान, अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी ‘केडी’, नवदुर्गा टाइम्स के सम्पादक एस.के. पांडेय, प्रधान संपादक पवन जायसवाल और समाचार संपादक पंकज श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा तरबगंज के भिखनापुर स्थित जेपी इंटर कॉलेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पत्रकारों सहित लगभग 200 लोगों को बदलता स्वरूप की ओर से सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी, टी.पी. सिंह, पी.पी. यादव, लायंस क्लब गोंडा सेवा से बसंत कुमार नेवटिया एवं अमित पांडे, रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन से चेतन अग्रवाल, इंकलाब फाउंडेशन से एडवोकेट विजय विक्रम सिंह, परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह, पेंशनर्स कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष के.बी. सिंह, प्रांतीय मंत्री अनिल श्रीवास्तव, सी.डब्ल्यू.सी. के अध्यक्ष प्रेम शंकर श्रीवास्तव, सुदीप श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ‘गप्पू’ एवं फातिमा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अश्विनी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

धूमधाम से मनाया गया बदलता स्वरूप का 16वां स्थापना दिवस

सिख समाज से अजीत सिंह सलूजा एवं राजेंद्र सिंह भाटिया, चित्रांश कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से हाकिम अली, जसपाल सिंह सलूजा और कसीम सिद्दीकी को सम्मान मिला। नगर पालिका परिषद गोंडा से चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर राशिद इकबाल, काजी हाशिम रसूल (सफाई इंस्पेक्टर) एवं बनवारी (सफाई कर्मी) को बेस्ट स्वीपर के रूप में सम्मानित किया गया।

चिकित्सा जगत से डिप्टी सीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ. पुन्नयोदय मिश्रा, डॉ. अर्पिता कृपलानी, डॉ. पीयूष रंजन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. गयासुद्दीन और डॉ. राजीव कुमार मौर्य को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र से प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी, डॉ. अभय श्रीवास्तव, काजी इशरत मोहम्मद, नूर मोहम्मद और मुस्तगीस को सम्मान प्रदान किया गया। रेलवे से एरिया मैनेजर गिरीश सिंह, स्टेशन अधीक्षक मीणा, सीआईबी प्रभारी उदयराज, एसआईबी प्रभारी प्रशांत मिश्रा, प्लेटफॉर्म निरीक्षक के.एल. यादव और एचआई जितेंद्र शर्मा को भी सम्मान प्राप्त हुआ।

राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, जायसवाल समाज गोंडा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सिंधी समाज से राजू सिंधी और राजेश राय चंदानी, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, वजीरगंज प्रधान सुशील जायसवाल तथा अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के दोनों निरीक्षकों को भी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

धूमधाम से मनाया गया बदलता स्वरूप का 16वां स्थापना दिवस

इसके अलावा अन्य जनपदों से आए पत्रकारों में फतेहपुर से अमित बिहारी शरण, बहराइच से आनंद गुप्ता एवं आकाश जायसवाल, अयोध्या से महेंद्र उपाध्याय और आचार्य स्कंद दास, श्रावस्ती से हिमांशु गुप्ता, नीतीश कुमार तिवारी एवं रवि शर्मा, बलरामपुर से सत्य प्रकाश शुक्ला एवं देवमणि शुक्ला, साथ ही सीतापुर, बाराबंकी, बस्ती और गोंडा जनपद के लगभग सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि निहारिका सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और जनता व सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने गोंडा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज को दिशा दी जा सकती है। उन्होंने बदलता स्वरूप के 16वें स्थापना दिवस एवं प्रधान संपादक पवन जायसवाल के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की कामना की। इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी ने पत्रकारों के दायित्वों और एकजुटता पर बल दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में पत्रकार घनश्याम कोहली, पंकज सिन्हा, रईस अहमद, कुंवर विनीत प्रताप श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, दानिश अली, रामजन्म तिवारी और अजय श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार श्रीवास्तव ने किया जबकि समापन समाचार संपादक पंकज श्रीवास्तव ने किया।

धूमधाम से मनाया गया बदलता स्वरूप का 16वां स्थापना दिवस

यह भी पढें : मोदी की माता पर टिप्पणी से भड़के बृजभूषण सिंह

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी, सम्पादक मोबाइल: 8619730058 E-Mail: hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular