मनोज तिवारी
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर तथा जिला चिकित्सालय (पुरुष) में ऑक्सीजन प्लाण्ट स्थापना व संचालन संबंधी कार्यों के स्थिति का जायजा लिया। बाकी बचे कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने तथा ऑक्सीजन प्लांट को संचालित करते हुए शैय्याओं तक ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त चिकित्सालयों में ऑक्सीजन आपूर्ति संबंधी सभी वार्डों का भ्रमण कर शैय्याओं तक ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु गैस पाइप लाइन व अन्य कार्यों के प्रगति की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में विद्युत लोड बढ़ाने संबधित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को पत्र लिखने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा व बीकापुर में ऑक्सीजन पाईप लाइन की कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सक्सेना सहित संबंधित चिकित्सालयों के अधीक्षक व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : इन हसीनाओं से बना लें दूरी, ये कर सकती हैं बर्बाद
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
