संवाददाता
अयोध्या। राम नगरी पहुंचे सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि पहले हम राज्य के बाहर परीक्षण जांच के लिए सैंपल भेजते थे, लेकिन आज हमारे पास तीन लाख से अधिक सैंपल की जांच करने की क्षमता है। कोविड के तीसरे चरण के लिए अंतिम तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सीएम योगी रविवार को अयोध्या में राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज को लेकर सीएम योगी ने कहा, 2019 बीच में 100 छात्रों के साथ इस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हुआ था। 8 मेडिकल कॉलेज में छात्रों को प्रवेश देने के लिए शुरू किया गया था। मेडिकल कॉलेज को तैयार करने में एक समय सीमा दी गई थी। 2021 में कोरोना के कारण कोविड अस्पताल के रूप में इसका प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अपनी बेहतरीन सेवा यहां पर देने का प्रयास किया। साथ ही इस मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर लैब भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में रोजाना 3000 से अधिक जांच करने की क्षमता है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस सत्र में यूपी सरकार ने नौ नए मेडिकल कॉलेज के अप्रूवल लेने के लिए आवेदन किया है। 1947 से 2016 तक 69 वर्षों में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बने थे। पिछले 4 वर्ष के दौरान यूपी में 32 नए मेडिकल कॉलेज बना चुके हैं या बना रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। 200 बेड का एक अच्छा अस्पताल यहां खड़ा हो रहा है। इस सत्र में 14 नए मेडिकल कॉलेज भारत सरकार के सहयोग से तैयार किए हैं।
यह भी पढ़ें : बालिका गृह से भागीं सभी 12 बालिकाएं बरामद, छह निलंबित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
