संवाददाता
अयोध्या। जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के दलसराय चौराहे पर सोमवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक पति, पत्नी व उसके भाई की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कार में सवार पुत्र गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को एनएचआई के वाहन की मदद से खिंचवा कर राजमार्ग से किनारे करवा कर आवागमन को बहाल कराया। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति दलसराय चौराहे के निकट बने रौजागांव रेलवे ओवरब्रिज के डिवाइडर से बिहार से दिल्ली की ओर जा रही कार संख्या-डीएल-1आरटीबी-1084 जा टकराई। भीषण हादसे में कार चला रहे रामप्रीत महतो, रामदुलारी, रामलखन व अमित महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस व हल्का प्रभारी हरिकेश यादव व सिपाही प्रवीण दीक्षित ने सभी घायलों को हाइवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
यह भी पढ़ें : अयोध्या का जिला पंचायत सदस्य नकली नोट के मामले में गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
