Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya News : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Ayodhya News : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

संवाददाता

अयोध्या। अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया बाईपास के निकट अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस अकबरपुर पर गांव के लोगों की भारी भीड़ लगी है। सभी की आंखें नम है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर निवासी पारुल राजभर 22 पुत्र बुद्धिराम, चिंताराम राजभर 18 पुत्र रामू राजभर और सोहेल 18 पुत्र शेरअली सोमवार को देर शाम बाइक से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने के लिए आए थे। वहां से तीनों युवक किसी मित्र से मिलने अकबरपुर नगर के लोरपुर गए थे। वहां से रात्रि करीब दो बजे अपने घर कयामुद्दीनपुर जा रहे थे। अकबरपुर. जलालपुर मार्ग पर स्थित मौहरिया खानपुर के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के नीचे आ जाने से बाइक सवार तीनों युवकों को बुरी तरह से ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को अकबरपुर पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सोहेल मुम्बई में मजदूरी करता था लाकडाउन में घर आया था, मुम्बई जाने के लिए टिकट बुक कराने अपने दोनों साथियों के साथ बाइक से अकबरपुर आया था। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले चालक और ट्रक की तलाश हो रही है। पूर्व परिवहन मंत्री तथा सदर विधायक राम अचल राजभर ने अपने गांव कयामुद्दीनपुर के तीनों युवकों की हादसे में मौत हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular