Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : सुसाइड नोट में लिखा दो पुलिस अधिकारियों व पूर्व...

Ayodhya News : सुसाइड नोट में लिखा दो पुलिस अधिकारियों व पूर्व मंगतेर का नाम

उत्पीड़न से तंग युवा महिला बैंक अधिकारी ने लगा ली फांसी

संवाददाता

अयोध्या। राम नगरी में एक युवा महिला बैंक अधिकारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौका-ए-वारदात से पुलिस को युवती का एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में युवती ने लखनऊ में तैनात एक आईपीएस अधिकारी, फैजाबाद के एक पुलिस अधिकारी समेत अपने पूर्व मंगेतर का नाम लिखा है। माता-पिता के नाम लिखे गए महज तीन लाइन के इस सुसाइड नोट में युवती नें इन तीनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ ही अपने माता-पिता से अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है। महिला बैंक अधिकारी द्वारा आत्महत्या की ये सनसनीखेज वारदात अयोध्या के खवासपुरा मोहल्ले में हुई है। महिला बैंक अधिकारी की पहचान लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी 30 वर्षीय श्रद्धा गुप्ता के रूप में हुई है। वह अयोध्या स्थित पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में स्केल वन ऑफिसर थी। पुलिस ने मौके से बरामद श्रद्धा के सुसाइड नोट को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में अयोध्या में तैनात रहे एसएसपी आशीष तिवारी सहित तीन लोगों को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया गया है। आइपीएस के अतिरिक्त दूसरा पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षी अनिल रावत बताया गया है। तीसरा युवक विवेक किस प्रकार श्रद्धा का उत्पीडऩ कर रहा था, यह बात मृतका के स्वजन भी स्पष्ट नहीं कर सके हैं। श्रद्धा के परिवार से जुड़े दीप ने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही घरवाले श्रद्धा को फोन कर रहे थे, लेकिन श्रद्धा की ओर से फोन रिसीव नहीं हुआ। शनिवार सुबह भी फोन किया गया तो कोई उत्तर न मिलने पर मकान मालिक को सूचना दी गई। मकान मालिक ने श्रद्धा के कमरे में लगी खिड़की से देखा तो अंदर उसका शव फंदे से लटक रहा था। उनकी सूचना पर मृतका के स्वजन यहां पहुंचे। एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एएसपी पलाश बंसल भी मौके पर पहुंचे और खिड़की तोड़कर श्रद्धा के कमरे में दखिल हुई पुलिस ने शव को संरक्षण में लिया। कमरे से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी, एक पुलिस कर्मी तथा एक युवक को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया गया है। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। एएसपी पलाश बंसल ने बताया कि स्वजनों के अनुसार, जिन लोगों पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है, उनमें से एक युवक के साथ श्रद्धा की शादी तय हुई थी, जो बाद में टूट गई थी।

यह भी पढ़ें : BJP MLA के पिता को अपहरण तथा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular