Friday, March 6, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : सुरक्षा सलाहकार ने राम जन्मभूमि का किया निरीक्षण

Ayodhya News : सुरक्षा सलाहकार ने राम जन्मभूमि का किया निरीक्षण

मनोज त्रिपाठी

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर का सुरक्षा सलाहकार बनने के बाद पहली बार बीएसएफ के पूर्व डीजी केके शर्मा बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। रामजन्मभूमि परिसर के सुरक्षा सलाहकार के पद की जिम्मेदारी केके शर्मा को दी गई है। निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने रामजन्मभूमि के सुरक्षा प्वाइंटों की जांच की। इस दौरान राम जन्म भूमि की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने श्री शर्मा को राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular