Wednesday, February 18, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News: सपा महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भब्य स्वागत

Ayodhya News: सपा महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भब्य स्वागत

मनोज तिवारी

अयोध्या। पूर्व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा को समाजवादी पार्टी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जुझारू नेता को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से आने वाले 2022 के चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। आज सपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती लीलावती कुशवाहा को लखनऊ से फैजाबाद आते समय रुदौली चौराहे से सहादतगंज तक दर्जनों स्थान पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है, उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। हमारे नेता ने मौर्य कुशवाहा समाज की बेटी पर जो भरोसा किया है, उस भरोसे को हम पूरा जरूर करेंगे। सपा में सभी जातियों सभी धर्मों का सम्मान होता है। हम अपने कार्यकर्ताओं के बल पर पूरे प्रदेश में सपा सरकार में चलाई गई जन कल्याण योजनाओं के बारे में बताकर जनता को जागरूक करेंगे। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि जो जन कल्याणकारी योजनाएं सपा सरकार ने चलाई थी, भाजपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया है। भाजपा सरकार धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम कर रही है, लेकिन भाजपा का मंसूबा पूरा नहीं होगा। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के विकास को देख चुकी है। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम करेगी। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर वोटर लिस्ट का काम पूरी मजबूती से देख लें कि कोई भी मतदाता वोटर लिस्ट में छूटने न पाए। सपा के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पूर्व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने रुदौली चौराहा से लेकर सहादत गंज चौराहे तक जगह-जगह पर उनका स्वागत कर फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। चौधरी के अनुसार, रुदौली में स्वागत का नेतृत्व का कमलेश यादव, भेलसर पर कथावाचक स्वामी रामकरण यादव, पूरे काशीनाथ चौराहा पर नरसिंह यादव, सहादतगंज पर बंशराज मौर्य सुनीता मौर्य रमेश गुप्ता, सुमन गुप्ता, हरीश कुमार, फैयाज खान, शाहरुख खान, जंग बहादुर यादव, दयानंद मौर्य, संतोष मौर्य, स्वाति मौर्य, कोमल मौर्य, रामदीन मौर्य आदि लोगों ने किया।

Ayodhya News: सपा महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भब्य स्वागत

यह भी पढ़ें :  राज्य में जल्द बिजली की नई दरें लागू करने पर हो रहा विचार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular