Thursday, February 12, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News: शिक्षामित्र पीएम व सीएम को भेज रहे राखी

Ayodhya News: शिक्षामित्र पीएम व सीएम को भेज रहे राखी

62 वर्ष की सेवा और समान वेतन की कर रहे मांग

संवाददाता

अयोध्या। सरकार से 62 वर्ष की सेवा और समान वेतन की मांग कर रहे शिक्षामित्रों ने सरकार के संकल्प पत्र को याद दिलाने के लिए महिला शिक्षा मित्रों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजने की शुरुआत की है। अयोध्या से प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह की मौजूदगी में महानगर अध्यक्ष दीपका निगम ने किया। इससे पूर्व शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रांतीय अध्यक्ष महंत राजू दास से भी मिले और मुख्यमंत्री से शिक्षा मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पैरवी करने की मांग रखी। महंत ने कहा कि शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित कराने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

यह भी पढ़ें :  …. तो इसलिए SC ने रद्द किया सामूहिक दुष्कर्म मामले में HC का फैसला!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular