Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : शराब के नशे में धुत बेटे की पिटाई से...

Ayodhya News : शराब के नशे में धुत बेटे की पिटाई से पिता की मौत

संवाददाता

अयोध्या। अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर कोतवाली के लोरपुर ताजन मुहल्ले में शराब के नशे में चूर बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। यहां के भरत विश्वकर्मा अपने बेटे अखिलेश को शराब पीने से मना करते थे। इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। रुपये-पैसों के लिए अखिलेश घर का सामान बेचने पर उतारू रहता था। घरेलू कलह से तंग आकर अखिलेश की मां अपने बेटे के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रह रही है। बुधवार की देर रात करीब 10 बजे भरत विश्वकर्मा और उसके बेटे अखिलेश के बीच पैसे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। नशे में धुत बेटे ने अपने पिता को कमरे में बंदकर जमकर पीटा। सिर और नाक में ज्यादा चोट लगने से भरत की मौत हो गई। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। सीओ अशोक कुमार सिंह और कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने मौके पर जांच-पड़ताल की। मृतक के भाई राम भुआल ने बताया कि अखिलेश दारू पीकर अक्सर अपने पिता से झगड़ा करता था। गांव वाले भी उसे समझाते रहे, लेकिन उसकी आदत में कोई बदलाव नहीं आया। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के साथ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मुहल्ले वाले भी परेशानः मुहल्ले के लोगों ने बताया कि हत्यारोपित अखिलेश की आदतों से वे सभी परेशान रहते हैं। मृतक के भाई राम भुआल के मुताबिक, शराब के नशे में देर रात घर पहुंच कर वह पूरी कालोनी में हंगामा करता है। बीच-बचाव की कोशिश करने पर गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता। उन लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular