Monday, March 23, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत

Ayodhya News : वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत

संवाददाता

अयोध्या। जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोला बाजार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे प् घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि नुवावा बैदरा निवासी 25 वर्षीय दूधनाथ पुत्र राम यज्ञ तथा उनका भांजा भदार निवासी 18 वर्षीय रमन किसी काम को लेकर मोटरसाइकिल से करौंदी जा रहे थे । जब वह खजुरहट स्टेट के समीप पहुंचे तो सामने से आए अज्ञात तेज गति वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे, शव देखते ही चीख पुकार मच गया। पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है, जिसकी तलाश की जा रही है । मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular