सुल्तानपुर व अयोध्या में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
संवाददाता
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस की मुठभेड़ शातिर चेर से हुई मुठभेड़ में सफलता हाथ लगी है। सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे निहाल सिंह का पुरवा ढेसरुवा निवासी रोहित दूबे पुत्र बब्बन प्रसाद दूबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोहित के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में आरोपित के कब्जे से तमन्चा, जिंदा कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय की ओर से अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस को सफलता मिली हे। एसपी सिटी विजयपाल सिंह के निर्देशन, सीओ सिटी पलाश बंसल के कुशल पर्यवेक्षण मे नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय मय हमराही पुलिसधारा रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों व्यक्तियो ने पुलिस को धक्का देकर अफीम कोठी की तरफ भागे पुलिस द्वारा पीछा करने पर उन अपराधियो द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे बाल-बाल पुलिसकर्मी बच गय्ए और जबावी फायरिंग में आत्मरक्षा पुलिस बल द्वारा फायरिंग किया गया। फायरिंग में रोहित के पैर मे गोली लगी उसे पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा आरोपित मौके से फरार हो गया। बारोपित की तलाशी ली गई तो पूछताछ में भागने वाले साथी का नाम सत्यम प्रजापति निवासी उमरभार जियापुर थाना कूरेभार सुल्तानपुर का बताया। आरोपित ने कबूला कि अपने साथी के साथ मिलकर कोतवाली नगर क्षेत्र में अवध विश्वविद्यालय के पास से पिकअप वाहन एवं दुर्गापुरी कालोनी से वाहन चोरी की है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पाण्डेय के अलावा प्रभारी चौकी हवाई पट्टी उपनिरीक्षक अदील अहमद, नवीन मंडी चौकी इंचार्ज रामप्रकाश, जेल चौकी प्रभारी सर्वदमन सिंह, रामनगर चौकी प्रभारी दिवाकर, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, शिवानन्द यादव, कांस्टेबिल अजय कुमार, रौनक कुमार, विकास यादव, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र बहादुर सरोज, आरक्षी विश्व दीपक तिवारी, कांस्टेबिल ओमप्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
