Saturday, February 14, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली

Ayodhya News : भाजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली

संवाददाता

अयोध्या। जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अवतंश तिवारी सिक्कू पर अज्ञात बदमाशों ने हत्या के इरादे से गोलियां चलाईं। इस दौरान भाजपा नेता बाएं हाथ पर एक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र एवं कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने घायल अवस्था में भाजपा नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य श्री तिवारी बीकापुर नगर से अपने घर मलेथू कनक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के समीप श्री तिवारी के मोटर साइकिल का पीछा करते हुए दो अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने श्री तिवारी को गाली देते हुए रोकने की कोशिश की। गाड़ी न रोकने पर श्री तिवारी पर हत्या के इरादे से गोलियां बरसाई। एक गोली उनके बाएं हाथ पर लगी। श्री तिवारी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular