मनोज तिवारी
अयोध्या। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मण समाज का हुआ है। प्रदेश में आये दिन ब्राह्मणों के साथ अत्याचार किया जाता रहा है। उक्त विचार अंबेडकर नगर से बसपा सांसद प्रतिनिधि व प्रबुद्ध ब्रहम समाज सेवा संस्थान के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार दुबे ने गोला बाजार चौराहे पर आयोजित ब्राह्मण कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। दुबे ने कहा कि सिर्फ बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो ब्राह्मणों का सम्मान करती है। आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश का ब्राह्मण समाज भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभायेगा। युवा नेता मनीष पांडेय तथा विवेक दुबे ने उपस्थित सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में सभी लोग एक जुट होकर बसपा के पक्ष में मतदान करके अपने उत्पीड़न का बदला लेकर भाजपा को सत्ता से हमेशा के लिये बेदखल कर दें। इस मौके पर वीरू पंडित, अनिल तिवारी, रामजी मिश्रा, लल्लन दुबे, रामकुमार तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : नाव पलटने से भंडारे से लौट रहीं तीन छात्राएं गंगा में डूबीं
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
