Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : पेट्रोल पंप पर मिली श्रद्धा की स्कूटी, स्वजन के...

Ayodhya News : पेट्रोल पंप पर मिली श्रद्धा की स्कूटी, स्वजन के समक्ष खोला गया कमरा

संवाददाता

अयोध्या। बैंक अधिकारी श्रद्धा गुप्ता आत्महत्या प्रकरण में चल रही जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने श्रद्धा की स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। श्रद्धा का वाहन शहर के एक पेट्रोल पंप से बरामद किया गया है। श्रद्धा की स्कूटी ने पुलिस को और उलझा दिया है। अब पुलिस यह जानने में लगी है कि श्रद्धा स्कूटी से पेट्रोल पंप तक पहुंची कैसे। हालांकि पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे व अपनी तरीके से पुलिस इसका भी पता लगा सकती है, लेकिन पुलिस स्कूटी की बरामदगी के बारे पुष्टि करने को तैयार नहीं है। प्रकरण की छानबीन भी मृतका के स्वजनों की उपस्थित में ही आगे बढ़ रही है।
लखनऊ से अयोध्या पहुंचे श्रद्धा के पिता राजकुमार गुप्त व अन्य स्वजनों की मौजूदगी में किराए का कमरा खोला गया। स्वजनों के समक्ष ही पुलिस ने कमरे से साक्ष्य संकलन किया। पीड़ित परिवार को पुलिस ने अब तक हुई कार्रवाई से भी अवगत कराया। एक पुलिस कर्मी की माने तो पुलिस ने श्रद्धा की स्कूटी भी पुलिस ने शहर के एक पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर ली है। आरोपियों से पूछताछ, कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस काफी तथ्य एकत्र कर चुकी है। श्रद्धा की मौत के बाद उनके स्वजनों की मनोदशा अभी तक सामान्य नहीं हो सकी है। मोहल्ला ख्वासपुरा स्थित श्रद्धा के किराए के कमरे को पुलिस ने उसके पिता राजकुमार के समक्ष खोला। श्रद्धा के पिता इसकी पुष्टि करते हैं। कहते हैं कि पुलिस ने उनके समक्ष ही कमरे में आवश्यक जांच पड़ताल की। एक बार फिर खोले गए कमरे से मिले साक्ष्य और पेट्रोल पंप तक श्रद्धा की स्कूटी मिलने पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी श्रद्धा गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में स्केल वन अफसर थी। शहर के ख्वासपुरा मुहल्ले में श्रद्धा किराए का मकान लेकर रहती थी। गत 30 अक्टूबर को श्रद्धा का शव कमरे में फंदे से लटकता बरामद हुआ था। श्रद्धा के पिता ने वर्तमान में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में तैनात अयोध्या के पूर्व एसएसपी आशीष तिवारी, प्रधान आरक्षी अनिल रावत और मृतका के पूर्व मंगेतर विवेक गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें :  कार ने बाइक सवार दम्पति को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular