Wednesday, February 18, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News: नागेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिये उमड़ा शिव भक्तों का...

Ayodhya News: नागेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिये उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब

मनोज तिवारी

अयोध्या। हिंदू धर्म में सावन के सोमवार का बड़ा ही महत्व है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को शिवलिंग के जलाभिषेक करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन के पहले सोमवार के दिन अयोध्या के प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी।बड़ी संख्या में शिव भक्त पवित्र सरयू से जल भरकर सरयू तट पर स्थित भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा बनवाये हुये नागेश्वरनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। हलाँकि कोविड संक्रमण को देखते हुये सरकार द्वारा काऔवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी और साथ में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 50 से जादा लोगों के एकसाथ रहने पर पाबंदी भी लागू कर रखी है पर शिवभक्त भोलेनाथ की लगन में मस्त होकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को दरकिनार करते हुये दिख रहे हैं। हर हर महादेव के गगनचुंबी नारों के बीच मानो शिवभक्तों ने कोरोना के भय को काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं शासन प्रशासन के साथ साथ अयोध्या के संत भी लगातार शिव भक्तों से यह आग्रह कर रहे हैं कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये अपने घरों में ही भगवान की पूजा आराधना करें।

यह भी पढ़ें :  रामप्पा मंदिर को यूनेस्को ने माना विश्व धरोहर स्थल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular