Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : छात्रा ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर दी...

Ayodhya News : छात्रा ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर दी जान

मनोज त्रिपाठी

अयोध्या। जिले के तारुन थाना क्षेत्र की ग्रामसभा पिछौरा में बुधवार को 11वीं की छात्रा ने छत के कुंडे के सहारे नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना के समय खेत पर गये थे। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम प्रधान राम बक्स वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा निवासी बबलू पुत्र छविलाल की पुत्री साधना (16) ग्यारहवीं की छात्रा थी। मंगलवार की रात बारिश व तेज हवा के कारण उनकी धान की फसल गिर गई थी। जिसे ठीक करने के लिए बबलू अन्य परिजनों के साथ खेत पर सुबह आठ बजे चले गये। छात्रा अकेली घर पर थी। इस बीच उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर छत में लगे कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी परिजनों को खेत से वापस घर आने पर अन्दर से कमरा बंद होने पर हुई। पिता ने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो उनकी पुत्री फाँसी पर झूल रही थी। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज गयासपुर विजयंत मिश्र, महिला कांस्टेबल संध्या, रश्मि, कांस्टेबल अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को खुलवाकर शव को कब्जे में ले लिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular