Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News: छह वर्ष से बंद मंदिर का रास्ता खोलवाने के लिए...

Ayodhya News: छह वर्ष से बंद मंदिर का रास्ता खोलवाने के लिए लखनऊ दरबार में गोहार

मनोज तिवारी

अयोध्या। अंबेडकरनगर जिले में साजिश के तहत बंद किए गए अति प्राचीन कालिका देवी मंदिर के रास्ते को खुलवाने की जंग लखनऊ तक पहुंच गई है। कालिका को अपनी कुलदेवी मानने वाले निषादों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपकर अविलंब रास्ता खाली कराने की मांग की है। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपकर अविलंब रास्ता खाली कराने की मांग की है। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार, कटका थाने के भियांव गांव में काफी पुराना श्री कालिका देवी मंदिर है। इसके पास में ही सूफी संत मीर शाह की मजार भी है। करीब छह वर्ष पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दीवार खड़ी कर मंदिर तक आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद रातों रात मंदिर के मुख्य द्वार की ईंटों से चुनाई कराकर अंदर जाने पर रोक लगा दी। मजबूरी में श्रद्धालु दूर से ही पूजा-पाठकर लौट आते हैं। यहां की बुजुर्ग चंपा देवी बताती हैं कि माता की चांदी की प्रतिमा भी साजिश के तहत गायब कर दी गई। उन्होंने बताया कि सदियों से यहां पूर्णिमा तथा अन्य त्योहारों पर देवी को कड़ाही देने के साथ धार, लौंग चढ़ाने की परंपरा रही है। पूर्व में यह क्षेत्र राजभरों तथा निषादों की संयुक्त छावनी थी। स्थानीय निवासी महावीर मौर्य, राजेश निषाद, संग्राम निषाद आदि ने बताया कि उक्त देवी स्थान को षडयंत्र के तहत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया। उनके भय से लोग खुलकर इसका विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। जलालपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने इस मुद्दे पर आरपार की लड़ाई का एलान किया है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर जाने वाले रास्ते को खोलवाने की मांग की है। उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने वालों में अरविंद पांडेय के साथ आरएसएस के खंड कार्यवाह शेष नवल, भारशिव सेना सुहेलदेव के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन, रामनिहाल निषाद, शनि त्रिपाठी तथा आशाराम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  DM के औचक निरीक्षण में सामने आई डाक्टरों की कारस्तानी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular