संवाददाता
अयोध्या। बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइक बरामद की गई है। खास बात यह है कि पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि पुलिस का मूवमेंट कम होने पर वह सभी इस वारदात को अंजाम देते थे। एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को पुलिस लाइंस सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस टीम ने जेल के पीछे ओवरब्रिज के पास से दो आरोपी अम्बेडकरनगर निवासी दीपक व अयोध्या निवासी गौरव को पकड़ लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की छह बाइक बरामद की गई। जिसमें पांच जिले के आरटीओ रजिस्ट्रेशन की हैं जबकि एक बाइक पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं मिला। एसएसपी पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों ने जिला अस्पताल, नियावां व चौक ठठरहिया क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी पुलिस का मुवमेंट कम होने पर मौका पाकर बाइक चोरी कर लेते थे। बाइक बेचकर उससे मिले रूपयों से अपना खर्च चलाते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, अमित सिंह, सुनील कुमार, दिवाकर यादव, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बहादुर सरोज, आरक्षी विश्वदीपक तिवारी, अशोक यादव, रौनक सिंह व कृष्ण सिंह शामिल रहे। टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी की ओर से दस हजार रूपए के पुरस्कार की घोषणा की गई।
यह भी पढ़ें : सतर्क रही पुलिस, लखीमपुर जाने के प्रयास में कई गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
