संवाददाता
अयोध्या। जन सेवा केंद्र पर आय व निवास प्रमाण पत्र बनवाने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दो लोगों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर 26 हजार रुपये जुर्माना भी हुआ। फैसला विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रथम शैलेंद्र वर्मा की अदालत से हुआ। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विजय कुमार ओझा ने बताया कि घटना 26 अक्तूबर 2017 की है। इनायत नगर थाना क्षेत्र के एक बाजार में किशोरी जन सेवा केंद्र पर आय व निवास प्रमाण पत्र बनवाने गई थी। केंद्र के संचालक फूलचंद्र ने किशोरी को बैठाकर केंद्र का शटर बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर मंसाराम के घर ले गए। वहां दोनों ने सामूहिक रूप से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने इनायत नगर थाने में दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाते हुए सजा दी।
यह भी पढ़ें : मिशन 100 से आचार संहिता का पालन कराएगा आयोग
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
