Friday, February 13, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : एसडीएम के साथ पुलिस प्रशासन ने किया रूट मार्च

Ayodhya News : एसडीएम के साथ पुलिस प्रशासन ने किया रूट मार्च

मनोज तिवारी

अयोध्या। मोहर्रम तथा लॉकडाउन का पालन कराने हेतु बीकापुर तहसील के एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में कोतवाली बीकापुर पुलिस टीम ने बीकापुर कस्बा सहित क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में शनिवार को रूट मार्च किया। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के कोछा बाजार, बल्लीपुर, खजुरहट चौरे बाजार, काजी सराय सहित अन्य स्थानों पर रूट मार्च किया गया। लोगों से मोहर्रम और ताजिया का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से अपने अपने घरों में मनाए जाने की अपील की तथा व्यापारी वर्ग से अपील में कहा कि सरकार द्वारा निर्देशित शनिवार व रविवार को अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों को पूर्णतया बंद करके कोरोना से जंग में सहयोग करें। इस दौरान रूट मार्च में कोतवाल इंद्रेश यादव, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, राजकुमार पटेल आजेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर सिंह के अलावा आरक्षी शामिल रहे। इस दौरान कोछा बाजार में ग्राम प्रधान मोहम्मद मुस्लिम शेख, समाजसेवी सत्यप्रकाश यादव, तनवीर अहमद, आशुतोष राय, वसीर रजा, राज बहादुर यादव, यादवेंद्र मोहन, आदि लोगों ने कोछा बाजार में पुलिस प्रशासन के साथ लोगों को जागरूक करने में भूमिका निभाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular