Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : अपहरण; दुष्कर्म और पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya News : अपहरण; दुष्कर्म और पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

मनोज तिवारी

अयोध्या। जिले के बीकापुर कोतवाली पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गाव निवासी पीड़ित मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। आरोपी युवक चंद्रभान यादव पुत्र नंद कुमार यादव द्वारा 26 सितंबर को सुबह उसकी पुत्री को कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट में बुलाया गया। चंद्रभान उसकी पुत्री को लेकर लखनऊ में कमरे पर गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन 27 सितंबर को रोडवेज बस से सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार में लाकर छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी युवक चंद्रभान यादव को खजुरहट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का चालान कर दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाल इंद्रेश यादव, आरक्षी अनुज सिंह, रामप्रवेश यादव और सुरजीत सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular