Saturday, February 14, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : अजय कुमार ने लिया सीओ बीकापुर का चार्ज

Ayodhya News : अजय कुमार ने लिया सीओ बीकापुर का चार्ज

मनोज तिवारी

अयोध्या। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्रा का तबादला सीओ राम जन्म भूमि परिसर के पद पर हो गया है। कानपुर से आए अजय कुमार तृतीय ने आज उनके स्थान पर कार्यभार सम्हाल लिया है। कई महीनों से बीकापुर पुलिस सर्किल में तैनात रहे मृदुभाषी सीओ कोमल प्रसाद मिश्र पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा संवेदनशील रहे। कोरोना काल में लॉकडाउन का पालन कराने पुलिस सर्किल क्षेत्र में अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उन्होंने अपना योगदान दिया। पैदल गश्त करने में भी हमेशा चौकस और लोगों के बीच में चर्चित रहे। नवागंतुक सीओ ने बताया कि पुलिस सर्किल क्षेत्र में पीड़ितों को न्याय दिलाना, अपराधों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular