संवाददाता
अयोध्या। जिले में कुमारगंज थाना क्षेत्र के रामगंज विद्यालय के पास बेखौफ बदमाशों ने युवती का हाथ व पैर बांधकर प्लास्टिक के बोरे में भरकर जला दिया। सड़क के किनारे गड्ढे में पड़े शव से धुआं निकलता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पुलिसिया कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित डॉ. बद्री प्रसाद सर्वोदय इंटर कॉलेज, रामगंज स्थित रायबरेली- फैजाबाद राजमार्ग के किनारे सोमवार को ग्रामीणों एवं राहगीरों ने गड्ढे में पड़े युवती के शव को सुलगता देख कुमारगंज पुलिस को सूचना दी। युवती के दोनों हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंका गया था। युवती के कपड़े और प्लास्टिक के बोरे लगभग जल चुके थे और धीरे-धीरे धुआं निकल रहा था। युवती का चेहरा भी आग से जल गया था। साक्ष्यों के आधार पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवती के साथ दरिंदगी व बेहद क्रूरता की गई थी और उसकी हत्या कर घटना को ब्लाइंड मर्डर का रूप दे दिया गया था। मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे कुमारगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजाराम ने पहले तो युवती के शव की शिनाख्त कराई लेकिन कहीं पर कुछ पता ना चल पाने पर शव को कब्जे में लेकर पुलिसिया कार्यवाही शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह का कहना है कि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
यह भी पढें : बेखौफ बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
