Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Ayodhya News:सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मनोज तिवारी/विवेक तिवारी

अयोध्या। जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र से 50 मीटर की दूरी पर लखनऊ से लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। परिणाम स्वरूप उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सराय चैमल गांव निवासी राजित राम वर्मा (55) पुत्र राम बरन अपने चचेरे भाई अजय कुमार वर्मा को लखनऊ छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय अयोध्या बस अड्डा से सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस पकड़कर वापस लौट रहे थे। आज तड़के पूरा कलंदर तिराहे के पास बस रुकते-रुकते थाने के सामने पहुंच गई। वह बस से उतर कर पैदल ही घर की तरफ लौट रहे थे। इस बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। परिणाम स्वरूप उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर लिया जाएगा। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढें : कुष्ठ रोगियों को गुलदस्ता भेंटकर DM ने किया स्वागत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular