Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में स्थापित होगी अयोध्या- लल्लू...

Ayodhya News:विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में स्थापित होगी अयोध्या- लल्लू सिंह

दीपोत्सव व कोरोना काल में मेयर के उत्कृष्ट कार्यो की सबने की प्रशंसा

मनोज तिवारी

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धर्म नगरी अयोध्या नगर निगम का तीसरा वर्षगांठ मंगलवार को नयाघाट रामकथा पार्क में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर श्रीराम बल्लभाकुंज मन्दिर के अधिकारी राजकुमारदास सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व नगर आयुक्त विशाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान सभी ने मेयर ऋषिकेश को बुके व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत सम्मान कर बधाईयां प्रदान की। इस दौरान अयोध्या के लोकप्रिय मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि हमारा तीन साल बेमिशाल रहा है। अब बचा दो शाल में सभी के आशीर्वाद व सहयोग से बड़ा इतिहास रचना है। अयोध्या विश्व के नक्शे में चमकेगी। अयोध्या दीपोत्सव ने विश्व मे नया कीर्तिमान हाशिल किया। नगर निगम के 60 वार्डो को सजाया सवारा गया। विभाग में कई हाईटेक पटल व ई सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान करोड़ो प्रोजक्ट के विकाश कार्य हुए। अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाना है प्रयास जारी है। आमजन हेतु 22 सामुदायिक टॉयलेट बने। कोरोना काल मे सब गरीबो को फ्री लंच व अन्य सुविधा दी गई। विशेष सफाई करवाई गई। नगर निगम में हाईटेक सुविधाओं से सबको लाभ हुवा। नगर निगम निशदिन आगे बढ़ा। कार्यालय में आन लाइन सुविधा सबको दी गई। 60 वार्डो में विकाश को गति मिला। जिसमे सभी पार्षदों व टीम का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें : जानें, किसकी शहजादी बनी है यह रूप की रानी!

Ayodhya News:विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में स्थापित होगी अयोध्या- लल्लू सिंह

श्री ऋषिकेश ने तीन शाल को बहुत ही शानदार कार्य काल बताया। नगर को सफाई में उत्कृष्ट स्थान मिला। अयोध्या का नगर निगम आने वाले समय मे यूपी का नम्बर वन नगर निगम बनेगा। इसके लिए सबका सहयोग व आशीर्वाद जरूरी है। जबकि सांसद लल्लू सिंह ने नगर निगम अयोध्या के युवा व लोकप्रिय मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के तीन वर्ष के कार्य काल को सराहते हुए कहा कि इन तीन वर्षों में अयोध्या का सम्रग विकास हुवा। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार राम नगरी का चहुँमुखी विकास सतत हो रहा है। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के साथ ही पूरे जिला का विकास तीव्र गति से विकास हो रहा है। श्री सिंह ने मेयर को इसके लिए बधाई दी व कार्यकाल को बताया बहुत ही अच्छा। जबकि अधिकारी राजकुमारदास ने कहा कि अयोध्या में जितना विकास मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने गत तीन वर्षों में करवाया है। वह एक बड़ा मिशाल है। मेयर ने अयोध्या सरयू नदी में गिरने वाला गन्दा पानी को ठीक करवाया। 60 वार्डो में सफाई की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल व कोरोना काल मे फ्री गरीबो को लंच व बहुतो अनेको कार्य करवाये है। इसके लिए पूरी नगर निगम टीम को मंगलकामना व शुभकामनाएं। आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि अयोध्या स्मार्ट सिटी बनेगी। इसको पर्यटन हब बनाना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की नगरी बनाना है। ईसके लिय सतत विकाश कार्य जारी है। हाईटेक तकनीकी अपनाई जा रही है नगर निगम अपने सीमित संशाधनों से असीमित कार्यो को कर रही है। नगर निगम में स्टाफ व अन्य संसधानों को बढ़ाकर विकास को गति दिया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष अयोध्या के लोकप्रिय जननेता अभिषेक मिश्र ने कहा कि मेयर के तीन शाल विकास के नाम रहा। इस वर्षो में सतत विकास कार्यो को नया आयाम मिला। हम इनके कार्य काल मो 100 में 100 मार्क देते है। इतना ईमानदार व कार्य के प्रति समर्पित मेयर अब तक नही देखा। अयोध्या के प्रथम मेयर ऋषिकेश का कार्यकाल सर्वाधिक अच्छा रहा है। अयोध्या को ऐसा मेयर मिलना शौभाग्य की बात है। इस मौके पर कमलेश श्रीवास्तव, बादल पाण्डेय, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, रज्जू मिश्र, देवेंद्र सिंह, युवा पार्षद आलोक सिंह, विनय जायसवाल, नीलम सिंह, पार्षद बिंदु सिंह, पार्षद रमाकांत, रमेशदास, खजांची भाई, संजय शुक्ला, अशोका द्विवेदी, बाबू मनोज पांडेय, राजेश यादव, समस्त स्टाफ, पार्षदगण सहित अन्य जन शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : शनिवार को नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज

Ayodhya News:विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रूप में स्थापित होगी अयोध्या- लल्लू सिंह

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular