मनोज तिवारी
अयोध्या। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के श्री कृष्णा महाविद्यालय मंगारी के पास प्रयागराज हाइवे पर बीती रात अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने दूसरी बाइक पर सवार युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार निवासी अंकुर गुप्ता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 394 आईपीसी में अभियोग दर्ज किया गया है। पीड़ित द्वारा बताया गया है कि वह बीती रात बाइक से अपने घर कोछा बाजार लौट रहा था। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के श्री कृष्णा महाविद्यालय मंगारी के पास प्रयागराज हाईवे पर पहुंचा तो सफेद अपाची पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा मारा पीटा और बैग छीन लिया। बैग में 40 हजार रुपए नगद तथा महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके बाद उन्होंने डायल पीआरबी को भी फोन किया तथा चौरे बाजार पुलिस चौकी में सूचना दिया।
