संवाददाता
अयोध्या। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने जमीन खरीद में धांधली के आरोपों को खारिज कर दिया है। चंपत राय ने आज एक बयान जारी कर कहा कि धांधली के आरोप भ्रामक हैं और राजनीतिक नफरत से प्रेरित हैं। खुले बाजार में उस जमीन की जो कीमत है उससे कहीं कम में ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी है।
इससे पूर्व श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। रविवार को पूर्व मंत्री और सपा नेता तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय व आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि ट्रस्ट द्वारा 10 मिनट पहले खरीदी गई दो करोड़ की जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट 18.5 करोड़ रुपये में करा लिया गया। बैनामा व रजिस्ट्री एक ही दिन हुई और दोनों में गवाह रहे ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा व अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय। इस मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर सीबीआई जांच की मांग की गई है। दूसरी चरफ, ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है और इन्हें राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया है। पवन पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि अयोध्या के बाग बिजेस्वर में स्थित 12080 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा इसी साल 18 मार्च, 2021 को शाम 07ः05 बजे बाबा हरिदास ने व्यापारी सुल्तान अंसारी व रवि मोहन तिवारी को दो करोड़ रुपये में किया था। 10 मिनट बाद 7ः15 बजे इसी भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट सुल्तान अंसारी व रवि मोहन तिवारी से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 18.5 करोड़ में करा लिया। ट्रस्ट ने 17 करोड़ रुपये सुल्तान व रवि मोहन के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब पहले से ही इस जमीन का रेट ट्रस्टी व महापौर को मालूम था तो ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई कि दो करोड़ में बैनामा कराई गई जमीन को 10 मिनट बाद ही 18.5 करोड़ में खरीदना पड़ा। वहीं, संजय सिंह ने लखनऊ में इसी मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अयोध्या में गाटा संख्या 243, 244, 246 की जमीन की मालियत 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। इसका पहले दो करोड़ रुपये में बैनामा किया गया और पांच मिनट बाद ही इसे ट्रस्ट ने 18 करोड़ में खरीद ली। यानी जमीन की दर साढ़े पांच लाख रुपये प्रति सेकंड बढ़ गई। यह बड़ा भ्रष्टाचार है।
यह भी पढ़ें : फार्म हाउस में मौज करते 61 युवक-युवतियां धरे गए
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
