महंत कन्हैया दास हत्याकांड में था वांछित
संवाददाता
अयोध्या। जिले में अचारी सगरा के पास से पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार किया गया। इनामिया हनुमानगढ़ी के नागातीत व गुलचमन बाग के महंत कन्हैया दास की हत्या में वांछित रहा और फरार चल रहा था। इस सम्बंध में कोतवाली अयोध्या एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की भोर में अचारी सगरा भरतकुंड मार्ग पर हत्या में वांछित अपराधी अखिलेश कुमार सिंह और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम में मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ के दौरान अपराधी अखिलेश सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसे घायलावस्था में जिला हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अखिलेश हनुमानगढ़ी के नागातीत व गुलचमन बाग के महंत कन्हैया दास की हत्या में वांछित रहा। इस मामले में उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी था। विगत 3/4 अप्रैल की रात्रि में चरण पादुका स्थित गुलचमन बाग के गौशाला में महंत कन्हैया दास की हत्या कर दी गई थी, जिसका खुलासा भी पुलिस ने कर दिया। इस हत्याकांड में मृतक महंत के गुरुभाई समेत दो लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि पांच अपराधी फरार चल रहे थे, जिसमें पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी शुक्रवार की भोर में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त अखिलेश कुमार सिंह बिहार के समस्तीपुर का रहना वाला है। जो अयोध्या में किराए पर रहता रहा। वह समस्तीपुर में भी हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
