संवाददाता
अयोध्या। जिले के नवाबगंज रजबहा में बुधनाई माइनर के पास एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव पानी में उतरता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना आनन फानन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव कई दिन पुराना लग रहा है।
कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा मे बुधनाई के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत नग्न शव नहर के पानी में उतराता ग्रामीणों ने देखा। जोकि बुधनाई नहर पुलिया के समीप पानी में अटका हुआ था। इसकी सूचना फैलते ही नहर के पास ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी। लोग हत्या किए जाने के बाद शव को नहर में फेंकने के कयास लगाते रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि नहर के पानी में क्षत-विक्षत एक युवक का शव पाया गया है। जोकि करीब एक हफ्ता पुराना लग रहा है। जिससे मछलियों व जलीय जंतु के खाने से शव के कई अंग नष्ट हो गए हैं। जिसके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। लखनऊ जनपद के इंदिरा नहर से निकली करीब 26 किलोमीटर लंबी नवाबगंज रजबहा में अज्ञात युवक का शव शनिवार देर शाम सतरिख थाना क्षेत्र के नहर में उतरा ग्रामीणों ने देखा था। जोकि पानी के बहाव की दिशा में कोठी थाना क्षेत्र बुधनाई गांव के पास पहुंच गया। अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में होने से ग्रामीणों में इसकी हत्या कर फेंके जाने के कयास लगाते रहे हैं। ग्रामीणों में कही बाहर से शव बहकर आने की चर्चा होती रही। आसपास के लोगों से पहचान कराई गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
