Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:पत्रकारों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ayodhya News:पत्रकारों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

मनोज तिवारी

अयोध्या। जिले के बीकापुर तहसील के पत्रकारों ने रिपब्लिकन टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की मुंबई पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में उप जिलाधिकारी के प्रतिनिधि स्टेनो को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी, अरुण कुमार मिश्रा, अशोक कुमार वर्मा, गुलशन सिद्दीकी, राघवेंद्र मिश्रा, मनोज यादव, आदित्य श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, अरुण कुमार सिंह, राकेश तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा, प्रदीप सोनी, कालीदीन गौड़, शेर बहादुर शेर, राजेश वर्मा, आरती दुबे, राजेंद्र दुबे, राकेश मिश्रा सहित दर्जन भर पत्रकार शामिल हैं। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार मीडिया के सब्र की परीक्षा न ले। अशोक कुमार वर्मा ने उनकी गिरफ्तारी और बदसलूकी को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के ऊपर कुठाराघात बताया। उन्होंने इसे मीडिया की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश करार दिया। पत्रकारों ने कहा कि मीडिया अगर कमजोर होती है, तो लोकतंत्र भी कमजोर होगा। इस दौरान देशभर के पत्रकार को एकजुट होने और इस कार्रवाई का विरोध करने की अपील की गई। राहुल जायसवाल, अरुण कुमार मिश्रा, मनोज यादव, अरुण कुमार सिंह सहित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular