मनोज तिवारी
अयोध्या। जिले के मवई थाना अंतर्गत नेवाजपुर गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि नेवाजपुर गांव की रहने वाली नवविवाहिता रिंकू उम्र करीब 22 की अभी दो वर्ष पूर्व शादी हुई है।पूछताछ में पता चला है रिंकू व उसके पति रामू गौतम के बीच अक्सर विवाद होता था।रविवार की सुबह सूचना मिली कि रामू ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दिया।और कमरा बंद कर कही चला गया।फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।मामले की छानबीन के साथ उसके पति की तलाश व अन्य साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
यह भी पढें : सुहागरात पर दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आया दूल्हा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
