Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:नागा साधु की ईंट से सिर कूच कर हत्या

Ayodhya News:नागा साधु की ईंट से सिर कूच कर हत्या

संवाददाता

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में एक साधु वेशधारी की ईंट से कूंच कर नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है। प्रथम दृष्टतया हत्या का कारण जमीन और मकान विवाद बताया जा रहा है। मामला अयोध्या कोतवाली के रायगंज चौकी क्षेत्र का है। जहां चरण पादुका आश्रम स्थित गौशाला में रविवार की सुबह नागा साधु कन्हैया दास 45 वर्ष चेला स्व. रामबरन दास निवासी गुलचमन बाग हनुमानगढ़ी थाना रामजन्मभूमि का शव देखा गया जो खून से लथपथ रहा, जिसका सिर ईंट से कूंचा गया था। स्थानीय साधुओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते काफी संख्या में नागा साधु वहां इकट्ठा हो गए। एसपी सिटी, सीओ, कोतवाल व फिंगर एक्सपर्ट पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दिया। रात में सोते समय हत्या की आशंका जतायी जा रही है। मृतक साधु के गुरुभाई रामानुज दास की तहरीर पर कोतवाली अयोध्या में नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपी गोलू दास उर्फ शशिकांत दास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी बंद कमरे में आरोपी से कोतवाली में पूछताछ किया। आरोपी गोलू दास मृतक का गुरुभाई है। मकान व जमीन को लेकर उसका कन्हैया दास से विवाद चल रहा था, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि हत्या के सम्बंध में कोतवाली अयोध्या में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। अभी तक मकान और जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। इस सम्बंध में और गहराई से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular