Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज

Ayodhya News:नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज

मनोज तिवारी

अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे की एक युवती को उसके ड्राइवर ने गाड़ी पर बैठा कर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। जब वह होश में आई और इसका विरोध किया तो उसको कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध बलात्कार, नशीला पदार्थ खिलाने और जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। भदरसा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक विवाहिता और उसका पति आर्केस्ट्रा में काम करते हैं। रैथुवा गांव निवासी चालक राहुल निषाद उसके घर आता जाता था। एक दिन वह युवती को गाड़ी पर बैठा कर भरतकुंड ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। काफी देर बाद जब महिला को होश आया तो उसने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी से बताया तो तुम्हारे पति सहित पूरे परिवार को मार डालूंगा। पीड़िता अपने अपने घर पहुंची और पति के साथ थाना पर गई, जहां पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राहुल निषाद पुत्र सूरजपाल निषाद निवासी रैथुवा के विरुद्ध धारा 376, 326, 504, 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा कलंदर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular