Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:नवीन परती पर अवैध कब्जा रोकने को तहसीलदार ने भेजी टीम

Ayodhya News:नवीन परती पर अवैध कब्जा रोकने को तहसीलदार ने भेजी टीम

मनोज तिवारी

अयोध्या। जिले के तारुन थाना क्षेत्र के गांव पंचायत पाली अचलपुर में गांव सभा की कीमती नवीन परती भूमि पर हो रहे अबैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने अवैध निर्माण रोकने को एसडीएम बीकापुर को निर्देश दिया है। गांव सभा निवासी शेष मणि मिश्र ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव निवासी फतेह बहादुर सिंह पर गांव सभा की कीमती नवीन परती भूमि पर टिन शेड लगाकर अबैध कब्जा कर लेने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी द्वारा अवैध निर्माण रोकने को बीकापुर एसडीएम को दिए निर्देश के बाद राजस्व महकमा सतर्क हो गया है। प्रकरण की जानकारी के बावत लेखपाल शिव कुमार तिवारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया। तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को पुलिस फोर्स की अनुपलब्धता के चलते कार्य नही रुकवा जा सका। मौके पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल व पुलिस टीम भेजकर निर्माण कार्य रोकवाने को भेजा गया है। यदि नवीन परती में निर्माण कार्य होते पाया गया तो निर्माणकर्ता के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी। बताया पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। उधर प्रकरण में आरोपित फतेह बहादुर सिंह ने कहा है कि उक्त जमीन उनकी बैनामेशुदा भूमि हैं। विपक्षी द्वारा अबैध कब्जा करने की शिकायत गलत व निराधार है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular