मनोज तिवारी
अयोध्या। जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी रामपुर भगन क्षेत्र के सतना गांव निवासी बुद्धिराम पुत्र उधई पर फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी करने का आरोप हैदरगंज थाना क्षेत्र के अंकारी पुर गांव निवासिनी लीलावती पत्नी ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने जनसुनवाई संदर्भ संख्या 40017720049338 पर शिकायत करते हुए कानपुर जिले के उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग किया था। इस इस तरह बुजुर्ग में भी फ्रॉड करने का मामला प्रकाश में आया है। धोखाधड़ी व हेराफेरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला उद्यान अधिकारी कानपुर देहात ने गत 13 नवंबर को अधीक्षक राजकीय उद्यान अयोध्या व अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश एवं प्रधानाचार्य कृषक इंटर कॉलेज रामपुर भगन अयोध्या को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है कि बुद्धू पुत्र उधई ने 1984 में अनुक्रमांक 411769 से बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीण किया है, जिसके आधार पर इनकी वास्तविक जन्मतिथि भी परीक्षा परिणाम मे अंकित होगी। इनकी जन्म तिथि का विवरण अर्थात अंक तालिका की फोटो प्रति सत्यापन करते हुए उपलब्ध कराने को कहा है। उधर शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई संदर्भ संख्या40016420046281 पर शिकायत करते हुए कहां है कि उक्त मामले में यदि दो दिसंबर तक जिले के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो शिकायतकर्ता तीन दिसंबर को जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा के समक्ष अमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दिया है। इसके अलावा यदि 8 दिसंबर तक उच्चाधिकारियों के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो पीड़िता कानपुर उद्यान विभाग के जिला उद्यान अधिकारी के समक्ष धरने पर बैठने पर विवश होगा।
